पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि चार दिन पहले उनकी बेटी मोहल्ले में कुछ बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में चाय की दुकान पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची को 10 रुपये दिए और टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया।
घटना के बाद बच्ची घर लौटी तो वह गुमसुम और परेशान दिखाई दी। परिजनों ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराते हुए बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
बिजनौर: बहनों से मिलने गए बुजुर्ग की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, आठ दिन से बाइक समेत थे लापता