फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंबा से गंगोह के लिए रवाना हुआ सागर भटनागर का शव

Sat, 06 Sep 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चम्बा में सागर भटनागर के ताबूत में रखे शव को चिनूक हेलीकॉप्टर से उतारते परिजन एवं अन्य। श्रोत प
विज्ञापन
गंगोह। मणिमहेश यात्रा के दौरान हादसे का शिकार हुए गंगोह के सागर भटनागर का शव आखिरकार 16 दिन बाद चंबा पहुंच गया है। पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को लेकर परिजन गंगोह के लिए चल दिए हैं। आज सागर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में गंगोह निवासी भजन गायक सागर भटनागर की मौत हो गई थी। लगातार तेज बारिश और रास्तों की दुर्गम परिस्थितियों के चलते सागर का शव कई दिनों तक पर्वतीय इलाके में ही फंसा रहा। छह सितंबर को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय वायुसेना के चिनूक हैलीकॉप्टर की मदद से सागर भटनागर का ताबूत में बंद शव चंबा लाया गया।
शव को परिजनों व मित्रों की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर से उतारा गया। चंबा में चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसे लेकर गंगोह के लिए चल दिए। सागर का शव सात सितंबर को सुबह आठ बजे तक गंगोह पहुंचेगा। शोकाकुल माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें