फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया रंग में रंग गया शहर

Mon, 17 Jul 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कांवड़ के साथ आई झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शिवरात्रि पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर केसरिया रंग में रंगने लगा हैं। कांवड़िए बम भोले के जयकारे लगाते हुए तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। चारों ओर भोले बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। डीजे की धुन पर नृत्य करते कांवड़िए सभी के आकर्षण का केंद्र बने हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी के साथ अंबाला-देहरादून हाइवे केसरिया रंग में रंग गया हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं आदि कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।

इस दौरान शिव पार्वती, कृष्ण भगवान, परशुराम, अमरनाथ की गुफा, शिव तांडव आदि की झांकियां भी सभी का मन मोह रही है। भक्ति की लहर में इस बार कांवड़ियों में महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ हैँ। महिलाएं बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर चल रही हैं। 
विज्ञापन


सेवा समिति द्वारा देहरादून रोड पर लगाये गए कांवड़ शिविर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कांवड़ियों ने देर रात्रि तक झूमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर योगराज, अजय शर्मा, ओमप्रकाश, संगीता वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें