नानौता (सहारनपुर) नगर के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें छात्र सचिन व छात्रा कोमल को चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे क्रीड़ा समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की खेल भावना व अनुशासन की प्रशंसा की। प्राचार्य ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास का अच्छा स्रोत हैं। यदि नियमित खेलें तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। दूसरे दिन क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऊंची कूद के छात्रा वर्ग में कोमल, आंचल, सोनम, तीन हजार मीटर छात्र वर्ग दौड़ में मोहम्मद हारुन, मोहम्मद साकिब, अरुण कुमार, छात्रा वर्ग की एक हजार मीटर दौड़ में कोमल, काजल, आंचल, दौड़ के छात्र वर्ग में कृष्ण कुमार, रहमत अली, अरुण कुमार, ऊंची कूद छात्र वर्ग में सचिन कुमार, रोबिन, विशु, 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में कोमल, तनु व रश्मि सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रमोद चौहान, डॉ. अजय कुमार बिंद, डॉ. योगेंद्र, डॉ. इंदु, रीना राय आर्य, अंकित कुमार, विनोद कुमार, गोविंदा, ओमपाल आदि उपस्थित रहे।