सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ग्रामीण सेवाओं पर जोर देने के मकसद से गांवों को बसों से जोड़ने की योजना की शुरुआत की है। सहारनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद अंतर्गत करीब 52 बसों को अनुबंधित करने के लिए निविदा आमंत्रित किया है। निगम जल्द से जल्द आमंत्रित निविदा के तहत बसों का चयन करके ग्रामीण सेवा से जोड़कर ग्रामीणों को राहत देगा।
ग्रामीण सेवाओं का लाभ उठाइए, सुरक्षित यात्रा करिए और लाभ कमाइए के तहत सहारनपुर परिक्षेत्र तीन जिलों को साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना-2019 से जोड़ने की तैयारी में है। योजना के तहत करीब 52 बसों में करीब 18 बड़ी बसों का संचालन होगा। बाकी मिनी बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी।
इन क्षेत्रों से जुड़ेंगी जिलों की निगम की अनुबंधित सेवाएं
सहारनपुर, नानौता, थानाभवन, गढ़ी अब्दुला, खेड़ीखुशनमा, गंगोह, लखनौती, कुंडाकलां, कांधला, गढ़ीशाम, दतियान, खाइखेड़ी, कम्हेड़ा, गोधना, मीरापुर, कासीमपुर, घटायन, कादरगढ़, भैसानी, हिरणवाड़ा, बुटराडा, कासमपुर, भनेड़ा, दथेड़ा, खेड़की, भोगीमाजरा, झिंझाना, अनीनगरपाल, लालूखेड़ी, जटौल, मझौतल, कुटसेरा, कसौली, वजीरपुर, दुधला, जेहरा, हसनपुरगढ़ी, पठानपुरा, ऊन, शामली, चौरा, भाबसी, कांसेपुर, मायापुर, मुंडेट, कच्चीगढ़ी, मानकपुर, दुल्लाखेड़ी, मस्तगढ़, रसीदगढ़, लालूखेड़ी, फुगाना, मुजफ्फरनगर, बरला, पुरकाजी, शेरपुर, बढ़ीपुर, पखनपुर, लालूखेड़ी, कैराना, तितरवाड़ा, मामोर, कादगढ़, पीपलहेड़ा, नगला पिथौरा, हसनपुर, पल्ठेड़ी, दुधला, मछरोली, बीनपुर, ढलावली, कल्लरहेड़ी, सनौली, इस्सोपुर टील, लालूखेड़ी, हींड, रसीदगढ़, नौजली, मादलपुर, जंधेड़ी, भैसवाल, सीडकी, खेड़ामुगल, सलेमपुर, कोरवा, हुल्लासगढ़, रास्तम-बास्तम देवबंद, खतौली, फुलत, चन्दसीना, मोरकुक्का, मुबारिकपुर, शाहपुर आदि।
सहारनपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि साधारण ग्रामीण अनुबंधित बस योजना-2019 के तहत कई बसों को सड़कों पर उतारने की योजना है। जिसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। मार्गों के लिए अनुबंधित बसों की निविदाएं 14 फरवरी 2020 तक आमंत्रित किए गए हैं। निविदा आने के बाद मिनी और बड़ी अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।