फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की ओर नहीं ध्यान, खतरे में डाल रहे जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट में नागरिकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। पुलिस की कार्रवाई भी बेअसर हो रही है। बाजारों में कोरोना गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन हो रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी महानगर में लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए नजर आए। चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, नुमाइश कैंप, हकीकत नगर, खलासी लाइन, कोर्ट रोड, शारदा नगर आदि इलाकों में खुली दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी, जहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। कई जगहों पर पुलिस गश्त कर गाइड लाइन का पालन करने की चेतावनी देती हुई नजर आई। पुलिस के आने पर स्थिति में सुधार नजर आया तो पुलिस के जाते ही फिर से गाइड लाइन का उल्लंघन हुआ।
आवश्यक सेवाओं के अलावा भी खुल रही दुकानें
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में किराना, डेरी, बेकरी, जनसेवा केंद्र, बैंक, पैथोलॉजी लैब, सब्जी की दुकानें, चिकित्सकों के क्लीनिक, पेस्टीसाइड की दुकानें खुलने की छूट है, लेकिन सुबह के समय जूता, पेंट, गिफ्ट आइटम, कपड़ा आदि सहित सभी प्रकार की दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन

चालान काटकर वसूला 46 हजार जुर्माना
सहारनपुर। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने पर 172 लोगों के चालान काटकर 46 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग कर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पूरे जनपद में करीब 400 चालान काटे गए हैं।
लापरवाही बरतने वाले लोगों व दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गाइड लाइन का पालन के साथ ही दुकान खुलने दी जाएंगी, जो उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें