फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने शुरू किया पर्यावरण शुद्धि सप्ताह

विज्ञापन
सहारनपुर में पर्यावरण शुद्धि के लिये यज्ञ करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार से पर्यावरण शुद्धि सप्ताह कार्यक्रम शुरू किया गया। यह कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा। पहले दिन महानगर के 2347 परिवारों नेे हवन किया।
विज्ञापन

पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि प्रमुख अनुराग ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एवं आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर पर्यावरण शुद्धि सप्ताह मनाया जा रहा है। दूसरे दिन प्रत्येक बस्ती, गांव में पौधरोपण होगा। तीसरे दिन स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जल संरक्षण पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता होगी और चतुर्थ दिन प्रत्येक बस्ती गांव में सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित मूर्तियों के स्वच्छ करने का अभियान रहेगा। पांचवे दिन प्लास्टिक मुक्त करने के लिए ईको ब्रिक्स बनाने की प्रतियोगिता, छठे दिन आधुनिक संचार उपकरणों से दूरी सहित पारिवारिक सहभोज होगा और सातवें दिन पर्यावरण वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन रहेगा।
वहीं, संघ कार्यालय देहरादून चौक पर भी हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश, प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल, विभाग प्रचारक प्रवीर, राजन, महानगर कार्यवाह नलनीश, रमेश कश्यप, प्रचार प्रमुख जगदानंद, राजीव अग्रवाल, अरिहन्त जैन, अशोक, सुरेश, चेतन शर्मा विपिन कुमार, रामपाल, दिलीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंडियन हर्ब्स परिसर में पौधरोपण किया
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन हर्ब्स संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया। शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर राघव अग्रवाल ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक दिनेश पुंडीर, पंकज कपूर, अशोक धीमान, डाक्टर जोयदीप डे, योगेंद्र दत्त वत्स, केबी पाण्डेय, पीआर मिश्रा, मुकेश धीमान, साहब सिह आदि मौजूद रहे।
पार्षद ने बांटे पौधे
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 39 से पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने क्षेत्र के लोगों को पौधे बांटे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान बलजीत मास्टर, सचिन बाबरा, सचिन भारद्वाज, विशाल देव शर्मा, विशाल नामदेव आदि मौजूद रहे। उधर, पार्षद प्रतिनिधि सईद अहमद सिद्दीकी ने हजरत बाबा हाजी शाहकमाल दरगाह परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें