सहारनपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया और 39 वर्चुअल कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके तहत आरएसएस ने बेहट में 15, देवबंद में 11, महानगर के अंतर्गत 12 नगरों में 13 कार्यक्रम सहित हिंदू साम्राज्य दिवस के कुल 39 वर्चुअल कार्यक्रम किए।
सहारनपुर सुभाषनगर के कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर ने कहा कि आज हिंदू अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है तो यह पर्व हर हिंदू के लिए गौरव प्रदान करने का अवसर देता है। हिंदू अपने गौरव के क्षणों को याद कर सकता है, उनके विचारों और अपने पूर्वजों से कुछ सीख सकता है।
वर्चुअल कार्यक्रम में विभाग संघ चालक राकेशवीर, विभाग कार्यवाह पवन, राकेश, बौद्धिक प्रमुख सुभाष, प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा, आदर्श वीर, नलनीश, सुरेश, डॉ योगेन्द्र, चेतन शर्मा, राजन, अखिलेश, संजय, भूपेन्द्र, विनोद, राजीव अग्रवाल, अरिहन्त जैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदुओं में एकता रहेगी कायम : सूर्यकांत
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच की तरफ से मोहित नगर स्थित कार्यालय पर हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस मनाया। वर्चुअल बैठक में मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का आज ही के दिन राज्याभिषेक हुआ था। उन्होंने कहा कि हिंदू एक था, एक है और एक रहेगा। महानगर महामंत्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज देश भयंकर महामारी से त्रस्त है। कार्यक्रम में अनिल अरोड़ा, महामंत्री कुलदीप राणा, अपनेश चौहान, बीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, प्रवेश धवन, वीरेन्द्र चौहान एडवोकेट, दयावती चौधरी, मांगेराम त्यागी, संजीव, धर्मपाल कश्यप, राधेश्याम पुंडीर एडवोकेट आदि शामिल रहे।