फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर के घर पर दिनभर रहा आरआरआफ का पहरा

विज्ञापन
सहारनपुर। छुटमलपुर में असपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से बात करते एसओ फतेहपुर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को समर्थकों सहित पुलिस ने दिनभर उनके घर पर नजरबंद किए रखा। गेट पर आरआरएफ की टुकड़ी तैनात रही। दोपहर को पहुंचे एसओ ने घर पर ही ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय दिल्ली से छुटमलपुर में हरिजन कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे चंद्रशेखर को कृषि कानूनों के विरोध की घोषणा के चलते पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा उनकी पार्टी और भीम आर्मी संगठन किसानों के साथ है और बंद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार तानाशाही से किसानों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने, मंडी समितियों को खत्म न होने देने, सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली कानून को रद्द करने और किसी भी विवाद पर किसानों को कोर्ट में अपनी बात रखने का अधिकार देने की मांग की।
दोपहर के समय थानाध्यक्ष मनोज चौधरी वहां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच बंद गेट के पीछे से उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसओ ने चंद्रशेखर आजाद को जनपद में कानून व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखकर घर पर ही रहने की सलाह दी। इस दौरान आसपा जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल, संदीप कांबोज, सचिन कर्णवाल, रोबिन कर्णवाल, युवा जिला महासचिव अमित कुमार, राहुल कल्याण, ललिता गौतम, संजीव प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें