फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनसेवा, अमृतसर समेत पांच ट्रेनों का रूट बदला, लंबी दूरी तय करेंगे यात्री

Tue, 14 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और अन्य कार्यों के मद्देनजर 16 से 21 जुलाई तक लिए जाने वाले ब्लॉक का असर सहारनपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इसके चलते रेल यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 19 व 20 जुलाई को परिवर्तित मार्ग रोजा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, छपरा, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 21 जुलाई को परिवर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, रोजा के रास्ते, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 19 और 21 जुलाई, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 जुलाई को छपरा, जौनपुर, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलेगी। 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 21 जुलाई को गोरखपुर से 60 मिनट की देरी से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर में भी देरी से पहुंचेगी।


चार घंटे की देरी से पहुंची बठिंडा एक्सप्रेस
विभिन्न ब्लॉक के चलते सोमवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट आईं। वाराणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन चार घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। यात्री पूछताछ केंद्र पर लेट ट्रेनों के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें