ओडिशा के राज्यपाल के आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन
सहारनपुर। ओडिशा के राज्यपाल के सहारनपुर आगमन के चलते रविवार को अंबाला रोड की ओर के यातायात में बदलाव किया गया है। राज्यपाल सहारनपुर एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
ओडिशा के राज्यपाल रविवार शाम अंबाला रोड पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन रविवार शाम पांच बजे से लागू हो जाएगा। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डायवर्जन कड़ाई से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली की ओर से मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला से देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून, हरिद्वार की ओर से अंबाला रोड की ओर जाने वाने भारी वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।
8. डायवर्जन की अवधि में मंडी समिति की ओर से किसी भी प्रकार का भारी वाहन अंबाला मार्ग की ओर नहीं आने दिया जाएगा।