फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बारात और होली को लेकर रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शब-ए-बरात और होली के मद्देनजर एसएसपी ने रूट डायवर्जन कर दिया है, जो 28 मार्च की शाम चार बजे से लागू होगा। इसके साथ ही एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने निर्देश दिए कि कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। सभी थाना प्रभारी रूट डायवर्जन का पालन कराएं। अग्रिम आदेश तक यही यातायात व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- गागलहेड़ी क्षेत्र में बाईपास से शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए एसएसपी ने थाना गागलहेड़ी प्रभारी को पुलिस बल लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- देहरादून की ओर से यमुनानगर व अंबाला की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे, जिन्हें सरसावा से देहरादून की ओर जाना है, वह भी बाईपास से जाएंगे।
- रामपुर मनिहारान चुनहैटी बाईपास सर्विस रोड से जिन्हें देहरादून अंबाला की ओर जाना है, उन्हें बाईपास से होकर जाना होगा।
- देहरादून रोड पर राकेश केमिकल चौकी, आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल चौक किसी प्रकार का वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
- आंबेडकर चौक से समस्त छोटे वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह जिला अस्पताल चौक से कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहे से मानकमउ पुलिया, नकुड़ तिराहे से अंबाला की ओर से जाएंगे।
विज्ञापन

- अंबाला की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें देहरादून जाना है, वह नकुड़ तिराहे से मानकमउ, शुगर मिल तिराहे, सर्किट हाउस मार्ग, हसनपुर चौक से सिविल लाइन तिराहे, अस्पताल चौक से आंबेडकर चौक से होकर देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन

- टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से शहर की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें