फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए आज से रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अनलॉक-एक के पहले चरण में बाजारों में भीड़ बढ़ने और अगले चरण में धर्मस्थलों से लेकर अन्य गतिविधियों को हरी झंडी मिलने के कारण भारी वाहनों के संचालन का प्लान बदला गया है। सिविल और ट्रैफिक पुलिस से मंथन के बाद शुक्रवार शाम एसएसपी दिनेश कुमार ने रूट डायवर्जन के दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति सहित जरूरी सेवा को छोड़कर सुबह आठ से रात आठ बजे तक अन्य भारी वाहन बाहरी रास्तों से ही संचालित होंगे। कोरोना संक्रमण और यातायात को नियंत्रित करने के लिए रोजाना ऐसा ही होगा।
- दिल्ली शामली की ओर से भारी वाहन नानौता, नकुड़, गंगोह के रास्ते अंबाला की ओर जाएंगे। इस ओर से ही देहरादून के लिए नानौता, बड़गांव देवबंद के रास्ते वाहन निकलेंगे, अंबाला और देहरादून से वापसी में यही रूट रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकासनगर बेहट की ओर जाने वाले वाहन बेहट, फतेहपुर, गागलहेड़ी वाले रूट से निकलेंगे। देहरादून हरिद्वार की ओर गागलहेड़ी, नकुड़, गंगोह वाला रूट रहेगा
- इसके साथ ही यातायात की स्थिति और अन्य परिस्थितियों के अनुरूप किसी भी बदलाव के लिए सिविल और ट्रैफिक पुलिस की टीमें निर्धारित स्थलों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें