फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस और गैंगेस्टर में वांछित बदमाशों की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक चली मुठभेड़ में एक बदमाश के घायल होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया। बदमाश 15 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

रात में गश्त के दौरान ही नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि पहलवान पीर के पास गैंगेस्टर में वांछित कुछ बदमाश मौजूद हैं। वे आगे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। इसकी भनक लगते ही बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान अलीम निवासी सिकरौढ़ा हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। इससे पहले देवबंद पुलिस ने फुलास अकबरपुर में मुठभेड़ के दौरान कई थानों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान भी गोकशी से लेकर अन्य अपराधों में वांछित बदमाश लगातार सक्रिय हैं। वे खाकी के लिए चुनौती बन रहे हैं। देहात कोतवाली के घानाखंडी में पुलिस से मुठभेड़ में एक गोकश के आरोपी को मार दिया गया था। वहीं, इसमें एक सिपाही घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें