फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल से खाने पर नहीं टूटता है रोजा

विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अल्लाह का हुकुम है कि ईद की खुशियों में उन लोगों को भी शामिल करें, जो आर्थिक तंगी की वजह से ईद की खुशियां नहीं मना पाते हैं।
विज्ञापन

सवाल:- मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी सुहैल ने पूछा कि उन्होंने रोजे की हालत में भूल से पानी पी लिया और एक बिस्कुट भी खा लिया। क्या उनका रोजा टूट गया।
जवाब:- अगर किसी व्यक्ति ने रोजे की हालत में भूल से कुछ खा लिया और या कुछ पी लिया तो उसका रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल:- फिरोजाबाद निवासी जिशान आलम ने पूछा कि वह और उसका भाई एक साथ कारोबार करते हैं। सरकार को पूरा इनकम टैक्स भी अदा करते है। छोटा भाई कहता है टैक्स अदा करने के बाद जकात अदा करना जरूरी नहीं है। क्या यह सही है।
विज्ञापन

जवाब:- जी नहीं, शरीयत के मुताबिक इनकम टैक्स देश की जरूरत के लिए सरकार को दिया जा रहा है, जबकि जकात एक मालदार मुसलमान के लिए फर्ज इबादत है। इनकम टैक्स अदा करने से जकात अदा नहीं होती है। जकात का अलग अदा करना फर्ज है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाट्सएप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें