फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो महिलाओं समेत 13 पर डकैती का केस

Mon, 16 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। देवबंद कोर्ट के आदेश पर दो महिला समेत 13 लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज हुआ है। इनमें सास, देवर और ननद भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर महिला को कोर्ट जाना पड़ा था।
विज्ञापन

दरअसल, गांव बढ़ेड़ी कोली निवासी राधिका पत्नी सुरेंद्र ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसका कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। जमीन के मामले में कुछ लोग अन्य गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि नौ अक्तूबर को आरोपी इकट्ठा होकर उसके घर में घुस आए और उनसे मुकदमा वापसी करने का दबाव डालने लगे।
मना करने पर हमलावरों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर का सामान तोड़ दिया। यहीं नहीं हमलावर घर में रखे 25 हजार रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन

महिला ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार महिला ने थाने के चक्कर काटे। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। देवबंद कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हुए।
कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने प्रमोद, शुभम, कुसुम, जहांगीर, नईम, नसीम, पिंटू, दुर्गेश, रंजेशना, मुकेश, तमरेज, शाहनवाज एवं मोन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें कुसुम सास, शुभम देवर और रंजेशाना ननद हैं। अन्य लोग देवबंद व नागल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
देवबंद सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें