फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकली महिला से लूटे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराने शहर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास सुबह टहलने निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र की श्यामपुरी कॉलोनी निवासी सुनीता सोमवार की सुबह छह बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। वह जब श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर कान के कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में कोतवाली मंडी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
इस क्षेत्र में पहले भी बदमाश लूट कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पूर्व बैंक से पैसे निकालकर लौट रही गीतांजलि विहार निवासी महिला से बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिए थे। इसी तरह न्यू राघवपुरम कॉलोनी के पास बदमाशों ने एक महिला से कुंडल लूटे थे। इससे पूर्व एक महिला से गले से सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। सिलसिलेवार हो रही वारदातों से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस इनमें किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें