फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज ने की बंपर कमाई, 9.42 लाख यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों के दौरान परिवहन निगम की 797 बसों में 9.42 लाख यात्रियों ने सफर किया है। इन यात्रियों से निगम को 8.27 करोड़ रुपये से अधिक कमाई हुई है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 1.12 लाख अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। आठ दिन में 37 लाख छह हजार रुपये का अधिक राजस्व आया है। हालांकि, प्रोत्साहन योजना 30 अक्तूबर तक है।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व को लेकर ट्रेनों और रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ जाती है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वहीं परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए। 18 अक्तूबर से परिवहन निगम की प्रोत्साहन योजना भी शुरू हो गई थी, जो 30 अक्तूबर तक लागू रहेगी। परिवहन निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, रीजन के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में 797 बसों का बेड़ा है। 18 से 25 अक्तूबर तक 9.42 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया है। बीते वर्ष इस अवधि में 8.30 लाख यात्रियों ने सफर किया था। इन यात्रियों से निगम को सात करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये की कमाई हुई थी। इस वर्ष आठ दिन में आठ करोड़ 27 लाख 42 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हो गया है। 37 लाख छह हजार रुपये की अधिक कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें