फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनाव में गईं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
रोडवेज बस अड़डे पर बसो में जाते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। खतौली उपचुनाव में सहारनपुर डिपो की 11 बसें चली गई हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्री खासे परेशान हैं। सभी बसें भरकर चल रही है।
विज्ञापन

खतौली उपचुनाव की वोटिंग सोमवार को होगी। इससे पूर्व सहारनपुर पुलिस लाइन से परिवहन निगम की 11 बसों से फोर्स को खतौली उप चुनाव के लिए भेज दिया है। पहले ही परिवहन निगम के पास बसों की कमी हैं, ऊपर से उप चुनाव में बसों के जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ बसें ऐसी हैं, जो खराबी के चलते वर्कशॉप में खड़ी हैं। रेलवे रोड रोडवेज बस स्टैंड, दिल्ली रोड कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहीं नहीं बसों की कमी होने से लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके त्रिवेदी ने बताया कि उनके डिपो की 11 बसें उप चुनाव में गई हुई हैं, फिर भी यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी चालकों को निर्देश दिए कि वह समय से बसों को लेकर चलें।

रोडवेज बस अड़डे पर बसो में जाते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें