फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टोल टैक्स बढ़ने से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया

Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टोल टैक्स बढ़ाने का असर रोडवेज बसों के किराये पर भी पड़ा है। रोडवेज प्रबंधन ने बस का यात्री किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली, लखनऊ, आगरा सहित उन रूटों पर किराया बढ़ाया गया है, जहां टोल टैक्स पड़ता है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें 600 से अधिक बसें हैं। यह बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अंबाला, राजस्थान आदि जगहों के लिए संचालित होती हैं। कुछ दिन पहले टोल टैक्स बढ़ाया गया था, जिसके बाद परिवहन निगम ने भी अपनी बसों के किराये में वृद्धि की है। परिचालकों को बढ़े किराये की सूची दे दी गई है। टिकट वेंडिंग मशीन में भी किराये को अपडेट कर दिया है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाइनेंस अनूप सिन्हा ने बताया कि टोल में बढ़ोत्तरी की वजह से किराया बढ़ाया गया है। सहारनपुर से लखनऊ के लिए एसी बस में पहले 1388 रुपये लगते थे। अब टोल टैक्स बढ़ने के बाद किराया 1392 रुपये हो गया है। देहरादून से दिल्ली पहले 407 रुपये किराया था, जो अब 420 रुपये हो गया है। देहरादून-दिल्ली वाया मेरठ का किराया पहले 559 रुपये था। अब 561 रुपये कर दिया है। सहारनपुर से आगरा का किराया 430 रुपये की जगह 432 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें