फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड में सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
कलशिया रोड़ पर जलमग्न हुई सड़क - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में शामिल वार्डों की हालत बद से बदतर है। वार्ड 60 के पुराना कलसिया रोड से सटी कॉलोनियां इसका बेहतर उदाहरण हैं, जहां सड़कों तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने बताया कि वार्ड 60 स्मार्ट सिटी में शामिल है। मगर इसके बावजूद क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। बीते करीब तीन साल से क्षेत्र की मुख्य सड़क कलसिया रोड जगह-जगह से टूटी है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलोनियों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भरा हुआ है, जिसकी वजह से सड़कें तालाब का रूप लिए हुए हैं। प्रतिदिन लोग पानी में गिर रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों की हालत खराब है। नगर निगम में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि डॉ. अहसान ने नगर निगम प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नालियां में सिल्ट और कचरा भरा हुआ है। सफाईकर्मी भी केवल औपचारिकता निभाते हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। उनकी मांग है कि क्षेत्र को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें