फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 सितंबर को होगा रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि 12 सितंबर को पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भागेदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हकीकत नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शाहजमा खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। साथ ही पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। सम्मेलन 12 सितंबर को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में होगा। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, मोहम्मद आरिफ, विवेक राणा, राजदीप ढाका, मनोज मलिक, नरेंद्र सिंह, शरणदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें