फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात ने सूखा झेल रहे किसानों के चेहरे पर चमक उठे। गन्ना सहित अन्य फसलों के लिए मंगलवार को हुई बरसात लाभकारी साबित होगी। जनपद में इस बार पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। इसके चलते किसानों को अपनी गन्ना, धान और सब्जियों आदि की फसलों में ट्यूबवेल आदि से सिंचाई करनी पड़ रही थी। मंगलवार को हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे चमक पैदा कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा का कहना है कि यदि बरसात तेज हवा के साथ होती है तो फसलों के लिए नुकसान होता। तेज हवा के साथ बरसात होने से गन्ना और धान की फसलों के नीचे गिरने की आशंका रहती है। हालांकि जलभराव वाली भूमि में खड़ी उड़द एवं सब्जियों की फसल में पानी रुकने से नुकसान हो सकता है, लेकिन गन्ने की फसल के लिए यह लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन

-
बोले किसान
ग्राम चकहरेटी निवासी किसान सेवाराम सैनी का कहना है कि सूखे के चलते किसान ट्यूबवेल से गन्ना एवं धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बरसात से किसानों का सिंचाई का खर्च बच गया।

गांव गोकलपुर निवासी किसान सोमबीर सैनी का कहना है कि मंगलवार को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह बारिश गन्ने की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। अधिक बारिश हुई तो धान व उड़द की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन

-
ग्राम साधारणसिर निवासी सुरेश राणा का कहना है कि बरसात गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद है। यदि हवा तेज चली तो गन्ना और धान आदि फसलों के गिरने की आशंका है। फिलहाल सूखे के इस मौसम में हुई बारिश फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें