फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया कलट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रशासन पर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह से वार्ता की। उपजिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन नहीं होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने कहा कि खान आलमपुरा स्थित मोहल्ला तकिया में वक्फ की संपत्ति है। वक्फ नंबर 690 पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है और इसमें यथा स्थिति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उपजिलाधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बुधवार को वहां पर कब्जा हटवाने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे थे। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि आसिफ अंसारी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन होना चाहिए। बाद में इस मुद्दे पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से वार्ता की। उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत में उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। जिस वक्फ नंबर पर उच्च न्यायालय का यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश है, उसका पालन कराया जाएगा। इस दौरान इसरार, मंसूर, नदीम, अब्दुल वहीद, दिलशाद, वसीम, राशिद, सुंदर, सुशील, रहमान, नजर इकबाल, फिरोज मोहम्मद, इकबाल, जाहिद, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें