सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जुट जाए। गांव-गांव जाकर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जानी चाहिए। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेगी।
कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटे जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर अरविंद मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी अय्यूब हसन, हिमांशु जैन, रमेश चौहान, महावीर सैनी, मनोज वर्मा, भूषण चौहान, जसमेर सिंह, पंकज चौधरी, भूरा मलिक, नेत्रपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद