फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में रालोद को मिल सकती है दो सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा और रालोद के गठबंधन में जनपद की सात विधानसभा सीटों में से दो सीट देवबंद और रामपुर मनिहारान सुरक्षित रालोद को मिलने की संभावना है। इनमें से रामपुरमनिहारान सीट पर सपा का प्रत्याशी रालोद के सिंबल पर भी चुनाव लड़ सकता है। सीटों के बंटवारे को लेकर रालोद और सपा नेताओं के बीच मंथन अभी जारी है। बाकी पांच सीटों पर सपा हाई कमान ने प्रत्याशी भी तय कर दिए है। जिनकी घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

रालोद और सपा के गठबंधन में अभी तक जिले की सीटों के बंटवारे का फाइनल नहीं हो सका है। चूूंकि यहां चुनाव दूसरे चरण में 14 फरवरी को होना है, इसलिए भी यहां सीटों को लेकर अभी घोषणा नहीं की जा सकी। वैसे माना जा रहा है कि दो दिनों में इसकी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। जनपद की सात विधानसभा सीटों में से रालोद दो सीट मांग रही है। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर के अनुसार पार्टी ने गठबंधन में देवबंद और रामपुर मनिहारान सीट की मांग की है, जिस पर अभी दोनों पार्टी के मंथन चल रहा है। उधर, सपा ने इन दोनों सीटों को छोड़ कर बाकी पांच विधानसभा सीट बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, गंगोह और नकुड़ पर अपने प्रत्याशी भी तय कर दिए है, इन प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। जो अगले दो दिनों में घोषित हो सकते हैं। दूसरी ओर सपा नेताओं का कहना है कि सपा सभी सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि रालोद को देवबंद सीट दी जाए और रामपुर मनिहारान से सपा का प्रत्याशी रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े। रालोद जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमारी मांग दो सीटों की है, वैसे रोजाना बदल रहे राजनीतिक समीकरण में गठबंधन में दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी निर्णय लेंगे वो सभी का मान्य होगा। गठबंधन से ही जिले में चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें