सहारनपुर। शिव विहार में शनिवार को भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का स्वागत किया गया। इस दौरान रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने उनके साथ किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया। इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों, उनकी आर्थिक स्थिति, फसलों के उचित दाम, बिजली, सिंचाई और गन्ना भुगतान आदि समस्याओं पर चर्चा की गई।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं, जिससे किसान कर्ज और आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। संगठन किसानों के सम्मान, उनकी आय बढ़ाने और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। आगे भी किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा। किसानों के हितों के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। इस दौरान नवाब गुर्जर, राजदीप, धर्मेद्र, मुकेश चौधरी, सतीश, गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।