फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों और फलों के भाव में उछाल

विज्ञापन
शीतल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही सब्जियों और फलों के भाव में इजाफा हो गया है। बेल वाली सब्जियों के रेट में काफी उछाल आया है। सब्जियों के दाम बढ़ने से थाली मंहगी हो गई है। फलों में केला, नाशपाती से लेकर आम तक के भाव बढ़े हैं।
विज्ञापन

मानसून की बारिश शुरू होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं बेल वाली सब्जियों में नुकसान भी हुआ है। जनपद में बडे़ स्तर पर सब्जियों की खेती होती है। यहां से सब्जियों को चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना, अंबाला से लेकर देहरादून तक सप्लाई किया जाता है, लेकिन बारिश शुरू होते ही न सिर्फ बेल वाली सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होता है बल्कि जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से नीचे के खेत में लगी सब्जियों में जलभराव होने से काफी नुकसान हो रहा है। इसके चलते सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी हो गई है। अभी तक कश्मीर से सेब आ रहा था। सेब का मंडी में भाव 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक चल रहा था। अब हिमाचल और उत्तराखंड में सेब की फसल शुरू हो गई है। उत्तराखंड एवं हिमाचल के सेब का औसत 40 से 70 रुपये किलो चल रहा है।
बरसात से खेत में जलभराव होने से सब्जियों की फसल को नुकसान होता है। सबसे अधिक असर बेल वाली सब्जियों पर पड़ता है। इसलिए इस मौसम में सब्जियों के उत्पादन विपरीत असर पड़ता है। -- डॉक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन

बोली, गृहिणियां
सब्जियां मंहगी होने से रसोई का बजट बढ़ गया है। इससे थाली में सब्जियां कम करनी पड़ रही है। दालें पहले से ही महंगी चल रही हैं। --प्रीति लूथरा, पैरामाउंट कॉलोनी।
रसोई गैस महंगी होने से पहले ही गृहिणियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सब्जियों के भाव बढ़ने से रसोई के खर्च में और इजाफा हो गया है। इससे बजट खराब हो गया है। ---- सोनम, शिवपुरी कॉलोनी।
भाव में बढ़ोतरी होने से गृहणियों को सब्जियों और फलों की खरीद में कटौती करनी पड़ रही है। महंगाई का सबसे अधिक असर गृहिणियों के बजट पर पड़ रहा है। ---शीतल शर्मा, पठानपुरा।
सब्जियों एवं फलों के मंडी में थोक भाव (प्रति किलो )
सब्जी -------- 29 जुलाई ----------- 22 जुलाई
लौकी ---------13 से 15 रुपये ------- 08 से 12 रुपये
बैंगन --------- 22 से 26 रुपये ------- 18 से 22 रुपये
भिंडी ---------- 15 से 16 रुपये ------- 12 से 13 रुपये
तोरी ----------- 20 से 22 रुपये ------- 15 से 16 रुपये
गोभी ---------- 40 से 42 रुपये ------- 38 से 40 रुपये
टमाटर -------- 16 से 28 रुपये ------- 12 से 15 रुपये
शिमला मिर्च -- 32 से 35 रुपये ------- 31 से 35 रुपये
अरबी ------------ 10 से 11 रुपये ----- 14 से 15 रुपये
सेब -------------- 40 से 60 रुपये -----30 से 40 रुपये
नाशपाती -------- 18 से 22 रुपये ----- 17 से 20 रुपये
(नोट: मंडी समिति के थोक भाव के अनुसार)

प्रीति लूथरा पैरामॉट- फोटो : SAHARANPUR

सोनम शिवपुरी कॉलोनी- फोटो : SAHARANPUR

खलासी लाइन में बिकती सब्जी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें