फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में सेवानिवृत्त सीओ और इंस्पेक्टर को 20-20 साल की सजा

Sat, 07 Nov 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाने के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए सेवानिवृत्त सीओ बृजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेगपाल उर्फ वेदपाल को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय प्रबोध कुमार वर्मा की अदालत ने 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर कोर्ट ने 1.20-1.20 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने कहा कि दोषी दुष्कर्म के जरिये महिला की आत्मा को मलिन एवं अशुद्ध कर देता है। यह अपराध महिला की आत्मा को झकझोर देता है। सेवा निवृत्त सीओ बृजमोहन यादव तब देवबंद थाने के इंचार्ज थे।
विज्ञापन




अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था। इसके बाद शुक्रवार को सजा के मामले पर सुनवाई हुई। दोनों दोषियों को करीब तीन बजे जिला कारागार से अदालत परिसर में लाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात रहा। दोनों दोषियों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। अदालत में सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोषियों की अधिक उम्र का हवाला दिया, साथ ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी होने के चलते कम से कम सजा दिए जाने की प्रार्थना की।



अभियोजन पक्ष ने अपनी दलील में कहा कि दोषियों का कृत्य अमानवीय है। दोषियों ने लोकसेवक पद पर रहते हुए सेवाकाल के दौरान थाने में बने आवास में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घटना के समय ढाई माह की गर्भवती थी। मामले की सुनवाई भी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई। उन्होंने अधिक से अधिक सजा दिए जाने की दलील रखी। अदालत ने पत्रावलियों पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन




यह था मामला



29 जुलाई 2015 को देवबंद थाना पुलिस ने पीड़िता के पति को उसके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद एक मामले में गिरफ्तारी दिखाकर चालान कर दिया था। पीड़िता अपनी सास और ननद के साथ चौकी पर पहुंची थी। वहां से पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर गए। पीड़िता को थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन यादव के सरकारी आवास पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि उसकी सास और ननद को बाहर बिठाकर रखा। इस मामले में निरीक्षक बृजमोहन यादव, एसएसआई वेगपाल सिंह, चौकी प्रभारी पंकज धामा समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। वेगपाल सिंह फिलहाल फिरोजाबाद में तैनात हैं। चौथे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी और पंकज धामा की पत्रावली अलग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें