फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोली लगने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत

Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित कैफे में मंगलवार देर रात गोली लगने से कैफे संचालक 25 वर्षीय उवैश गाड़ा की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त घायल हो गया, जिस केबिन में गोली चली वहां उस समय चार लोग मौजूद थे। दो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। प्राथमिक जांच में पिस्टल को चेक करते हुए गोली चलना आया है। उवैश के बड़े भाई सोहेल गाड़ा सपा में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन

मोहनपुर गाड़ा निवासी उवैश गाड़ा पुत्र छोटा का टेन-11 कैफे रेस्टोरेंट है। मंगलवार देर रात कैफे में उवैश गाड़ा अपने तीन दोस्तों के साथ केबिन में बैठे हुए थे। चारों बातचीत कर रहे थे।
बताया जाता है कि उनके दोस्त पिस्टल लोड कर रहे थे, इसी बीच पिस्टल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली छिदबना निवासी वासिल के हाथ को छूते हुए उवैश के पेट में जा लगी। खून से लथपथ उसे शहर में ही एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन देहरादून ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उवैश की मौत हो गई।
परिजन बिना कानूनी कार्रवाई किए शव को पैतृक गांव मोहनपुर गाड़ा ले गए। इस बीच सूचना पर पुलिस पहले कैफे पर पहुंची। वहां घटना की जानकारी लेने के बाद मोहनपुर गाड़ा पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें