फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर टेरेसा के व्यक्तित्व को आत्मसात करने का संकल्प

Fri, 28 Oct 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर।  मदर टेरेसा के संत बनने के उपलक्ष्य में मिशनरीज ऑफ चैरिटी, सेंट मैरीज एकेडमी, सोफिया स्कूल, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी, संस्कार निधि और नगर शांति समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जुलूस निकालकर मदर टेरेसा के व्यक्तित्व पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। शहर में विभिन्न मार्गों पर निकाले गए जुलूस में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की।  
विज्ञापन


जुलूस गांधी पार्क से चलकर मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी पहुंचा। जुलूस में जनपद के दर्जनों स्कूलों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों, धर्म संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सेदारी की। सुंदर झांकियों के माध्यम से मदर टेरेसा के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। झांकियों में मदर टेरेसा के जीवन मूल्यों और नेक कार्यो को दर्शाया गया। 

जुलूस का समापन सेंट मैरी एकेडमी पहुंचकर हुआ। यहां विशेष सभा का आयोजन हुआ। इसमें संत मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी की धर्म बहनों और विभिन्न धर्म संस्थानों के प्रमुख व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया।  सोफिया स्कूल की छात्राओं ने मदर टेरेसा को समर्पित प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। सेंट मैरी एकेडमी के बच्चों ने प्रार्थना, नृत्य और संत मदर टेरेसा के जीवन पर नृत्य नाटिका का मंचन किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजन में सेंट मैरी एकेडमी के फादर तारसिस, काजी नदीम अख्तर, वीर सिंह, बाबा रिजक दास, डेनियल मसीह, जॉन वैसली, पद्मश्री भारत भूषण, एसएस आर्य, राजेश जैन, मौलवी फरीद, रेवस राजन, संजय गर्ग, नरगिस मलिक, सुरेंद्र चौहान, अशोक गांधी, सिस्टर एलसी, श्वेता, सुधीर जोशी, फादर एलबर्ट, डॉ. असलम खान, सरिता, सिस्टर आईवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें