वृक्षों को राखी बांधकर लिया रक्षा का संकल्प
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक रखियां बनाकर उन्हे वृक्षों को बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।
स्कूल परिसर में प्रबंधक मोहित बंसल, छवी बंसल और प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर बंसल ने कहा कि वृक्षों के साथ रिश्ता जोड़ने से हमारा उनके साथ भावनात्मक लगाव होता है। ऐसे में बच्चे अपने जन्मदिन, माता-पिता की शादी की साल गिरह आदि उत्सव के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं। इस दौरान ताबिश, निकिता, यमन, आयुषी, पार्थव, शशांक, वैभव, आदित्य, रौनक, अक्षिता यादव, जैनब, शैली, नमरा, सार्थक, सागर आदि बच्चों ने एक से बढ़ कर एक राखी बनाई। इसके बाद इन राखियों को वृक्षों को बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उर्वशी यादव, रूपा सैनी, आयुष कर्णवाल, दीपक यादव, अजय धीमान, अमित सिंघल, गरिमा अग्रवाल, संगीता शर्मा आदि का सहयोग रहा।