-सांपला मार्ग की घटना, मिशन शक्ति टीम ने बदमाशों को किया गिरफ्तार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बदमाशों ने सांपला मार्ग पर ई-रिक्शा में सवार होकर देवबंद आ रहे दूधली गांव निवासी ईश्वर चंद से नकदी से भरा बैग लूट लिया, शोर मचाने पर ड्यूटी कर रही मिशन शक्ति की पुलिस टीम ने चार बदमाशों को घेरकर कर दबोच लिया।
दूधली गांव निवासी ईश्वरचंद मंगलवार की शाम ई-रिक्शा में सवार होकर देवबंद काम से आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में दो लोग ओर सवार हुए, कुछ दूर जाने पर उन्होंने ईश्वरचंद से बैग लूट लिया और बराबर में बाइक से साथ चल रहे अपने दो साथियों को पकड़ाते हुए फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर सांपला मार्ग पर ड्यूटी कर रही मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक सुधा रानी और रविंद्र कसाना ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया, जिन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया गया, पुलिस के मुताबिक बैग में पांच हजार रुपये से अधिक की नकदी, बैंक पासबुक और चेकबुक समेत अन्य सामान था। गिरफ्तार बदमाशों में सांपला खत्री गांव निवासी पंकज, आर्यन, फुलासी गांव निवासी शुभम और आदित्य शामिल हैं, जिन्हें रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।