फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के चार पदों का बदल गया आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए फार्मूले पर तय हुए पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण में ब्लाक प्रमुखों के चार पदों पर समीकरण बदल गए हैं। इनमें रामपुर मनिहारान, गंगोह, बलियाखेडी और नानौता ब्लाक प्रमुख पद शामिल हैं। बाकी सात पदों पर पांच दिन पूर्व की तरह ही समीकरण रहेंगे।
विज्ञापन

इस बार हाईकोर्ट के निर्देश पर 2015 के चुनाव को आधार मानते हुए आरक्षण तय किया गया है। इसके लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी थी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज और जिला पंचायत मुख्याधिकारी की समिति ने आरक्षण का मसौदा तैयार किया और शनिवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी। पांच दिन पूर्व जब आरक्षण जारी हुआ था तो, उसमें रामपुर मनिहारान ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित श्रेणी में था, जबकि अब यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं, नानौता का ब्लाक प्रमुख पद ओबीसी महिला से अनारक्षित कर दिया गया है, जबकि गंगोह ब्लाक प्रमुख पद एससी महिला से ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं, बलियाखेड़ी ब्लाक प्रमुख पद एससी से एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। जिले में ब्लाक प्रमुख के कुल 11 पद हैं। इनमें से एक पद एससी महिला, एक पद एससी, एक पद ओबीसी महिला, दो पद ओबीसी, दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि चार पद अनारक्षित श्रेणी में हैं।
अब 23 मार्च तक दर्ज होगी आपत्ति
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरक्षण पर 23 मार्च तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 24 और 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। फिर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण
ब्लाक ------------- पहले ------------- अब
पुंवारका ---------- अनारक्षित ----- अनारक्षित
रामपुर मनिहारान -- अनारक्षित --- एससी
नागल --------- अनारक्षित -------- अनारक्षित
नकुड़ ---------- अनारक्षित -------- अनारक्षित
मुजफ्फराबाद -- महिला ---------- महिला
देवबंद --------- महिला ----------- महिला
नानौता -------- ओबीसी महिला --- अनारक्षित
गंगोह ---------- एससी महिला ---- ओबीसी महिला
साढ़ौली कदीम -- ओबीसी ----- ओबीसी
सरसावा --------- ओबीसी ----- ओबीसी
बलियाखेड़ी ----- एससी ---------- एससी महिला
ग्राम प्रधान पदों पर आरक्षण
ब्लाक ------ कुल -- एससी महिला - एससी - ओबीसी महिला -- ओबीसी -- महिला -- अनारक्षित
बलियाखेड़ी -- 75-------06 -------- 12 -------- 07 ----------------- 13 ---------- 12 ----- 25
पुंवारका -------- 93------07 ---------- 14 --------- 09 --------------- 17 -------- 15 ------ 31
मुजफ्फराबाद -- 98 ---- 08 ----------- 14 ---------09 --------------- 17 -------- 16 ------- 34
साढ़ौली कदीम - 84---- 06 ----------- 10 -------- 08 --------------- 15 --------- 14 ------ 31
देवबंद ---------- 64-----05 ------ 10 --------- 06 ------------------ 11 ---------- 11 ------ 21
नागल -------- 74-------06 -------- 11 -------- 07 ----------------- 13 --------- 12 ------ 25
रामपुर मनिहारान -54--- 05 ------- 08 ------- 05 --------------- 09 ---------- 08 ------ 19
नानौता ------ 56 -------05 --------- 09 -------- 05 ---------------- 10 ------- 09 ------- 18
सरसावा ------ 103 ----08 -------- 15 --------- 10 ----------------- 18 ---------- 17 ---- 35
नकुड़ ---------- 85------07 ------- 13 --------- 08 ----------------- 15 --------- 14 ----- 28
गंगोह ----------98------ 05 -------- 09 ------- 09 --------------- 18 ---------- 19 ------ 38
योग ---------- 884 -----68 -------- 125 ------ 83 -------------- 156 --------- 147 ---- 305
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण
ब्लाक- कुल बीडीसी - एससी महिला - एससी - ओबीसी महिला - ओबीसी - महिला - अनारक्षित
बलियाखेड़ी - 109 ----- 13 ---------- 26 ------------ 10 ---------- 19 ------ 14 ------- 27
पुंवारका ----- 124 ----- 12 ---------- 22 ------------ 11 ---------- 22 ------ 19 ------- 38
मुजफ्फराबाद - 144 --- 11 ---------- 21 ----------- 13 ----------- 25 ------ 24 ------- 50
साढ़ौली कदीम- 101 --- 07 ----------- 12 ----------- 09 ---------- 18 ------ 18 ------- 37
देवबंद --------- 102 --- 10 --------- 20 ----------- 09 ------------ 18 ----- 15 ------- 30
नागल --------- 107 ---- 11 -------- 22 ----------- 10 ------------- 18 ----- 15 ------- 31
रामपुर मनिहारान- 72 -- 08 -------- 16 --------- 07 ------------- 12 ----- 09 ------- 20
नानौता ------- 82 ------ 09 -------- 18 ---------- 08 ------------ 14 ------- 11 ------ 22
सरसावा ------ 129 ---- 11 -------- 22 ---------- 12 ------------- 22 ------- 20 ------ 42
नकुड़ --------- 103 ---- 09 -------- 17 --------- 09 ------------- 18 -------- 17 ------ 33
गंगोह ------- 133 ----- 06 -------- 12 --------- 12 ------------- 23 -------- 27 ------ 53
योग -------- 1206 ---- 107 ------ 208 -------- 110 ---------- 209 ------- 189 ----- 383
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें