फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनें लेट, 20 प्रतिशत रिजर्वेशन कैंसिल

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने से रेलवे को लाखों का फटका लग रहा है। सहारनपुर से देश के विभिन्न हिस्सों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन करा चुके लोगों में से 20 प्रतिशत से अधिक ने अपने रिजर्वेशन कैंसिल करा लिए हैं और यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में कई ट्रेनों को महीने भर के लिए रद करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों की मुश्किल और बढ़ना तय है। करीब 15 दिन से कई प्रमुख ट्रेनें लेट चल रही हैं।

इनमें जनसेवा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बरौनी-जम्मू एक्सप्रेस, डुप्लीकेट-हावड़ा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मू एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन हजारों यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आते है। शुक्रवार को भी पूछताछ खिड़की पर दिनभर भीड़ लग रही है। इतना ही नहीं, ट्रेनों के लगातार लेट चलने की वजह से लोग ट्रेनों के सफर से किनारा कर रहे हैं।

ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने रिजर्वेशन कैंसिल करा रहे हैं। कैंसिल होने वाले रिजर्वेशन में सबसे अधिक लखनऊ, दिल्ली और जम्मू जाने वालों के हैं।

एक तरह से ट्रेनों के रद और लेट होने से रेलवे की कमाई पर असर पड़ रहा है। रिवर्जेशन इंचार्ज प्रदीप गिलहोत्रा ने भी 20 प्रतिशत रिजर्वेशन कैंसिल होने की पुष्टि की। बताया कि अगले कुछ दिन में कई ट्रेनें कोहरे की वजह से रद होने जा रही हैं। जिनके लिए हुए हजारों रिजर्वेशन स्वत: ही कैंसिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें