फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र मार्च निकाला

Sat, 23 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति के लिए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से गणतंत्र मार्च निकाला गया। इसमें सांसद, नगर विधायक, धर्म गुरु, स्कूली बच्चे और सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन


गणतंत्र मार्च का शुभारंभ एसएसपी आरपीएस यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता और सीओ द्वितीय अमित नागर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मार्च में सबसे आगे राष्ट्र ध्वज, व्यापार मंडल का ध्वज और व्यापार मंडल का बैनर लिए चल रहे थे।

मार्च के दौरान सभी भारत माता के जयकारे लगे रहे थे। मार्च रेलवे रोड, घंटाघर चौक, अंबाला रोड, लोहानी सराय, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, भगत सिंह मार्ग आदि से होते हुए वापस घंटाघर पहुंचा। यहां मार्च का समापन रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
विज्ञापन


मार्च में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, फादर डेनियल मसीह, पंडित अनिल कोदंड, गुलशन पाराशर, मौलवी फरीद, ग्रंथी सरदार गुरमीत सिंह खालसा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, शशि वालिया, राजीव कालिया, सुरेंद्र चौहान, गोविंद सिंह, पुनीत चौहान, कृष्णलाल ठक्कर, शीतल टंडन, महेश नारंग आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें