फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। युवक के साथ कुकर्म कर उसकी वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बात दें, कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार अगस्त को गांव के ही एक युवक ने उसके मानसिक रूप से कमजोर 19 वर्षीय लड़के को बहला-फुसलाकर अपने घेर में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अबुजर पुत्र राशिद निवासी गांव नहर मलकपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है, जबकि पीड़ित युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। यहां बता दें, कि इस प्रकरण की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में दो और युवकों की आवाज आ रही है। यह युवक आरोपी की पीड़ित के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो बना रहे हैं। हालांकि इन्हें नामजद नहीं किया गया है। कोतवाल आनंद देव मिश्रा का कहना है, कि तहरीर में जिसे नामजद किया गया है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जांच में यदि और किसी अन्य का इस मामले में शामिल होना पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के साथ पकड़ा
चिलकाना। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि एसआई विपिन कुमार ने शुक्रवार की सुबह गश्त के दौरान आल्हनपुर तिराहे से महताब उर्फ माता पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन चिलकाना को तमंचे तथा एक कारतूस के साथ पकड़कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें