फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 लाख के पीएफ घोटाले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-- सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गांधी आश्रम से जुुड़े कर्मचारियों के खिलाफ 63 लाख के पीएफ घोटाले के मामले में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला कपिल विहार स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारी महातम और अखिलेश के खिलाफ भविष्य संगठन द्वार रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि इन कर्मचारियों ने पीएफ का 63 लाख की रकम खाते में जमा नहीं कराई है, जिसकी जांच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा की जा रही है। जांच में पता लगा है कि गांधी आश्रम प्रबंधन द्वारा कार्यकर्ताओं के वेतन से पीएफ का पैसा तो काटा जा रहा था, लेकिन वह कार्यालय के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में लगातार शिकायत मिलने के बाद कार्यालय की ओर से दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में पता चला है कि आरोपी कुछ पैसा जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें