फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत लाइनों पर होगा मरम्मत कार्य, कई क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी आपूर्ति

Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और बिजनेस प्लान के तहत विद्युत लाइनों व उपकरणों के रखरखाव के लिए शटडाउन घोषित किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि जैन बाग विद्युत उपकेंद्र से पोषित 11 केवी धोबी घाट और वर्धमान कॉलोनी फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एबीसी लाइन लगाने का कार्य होगा। इसके चलते वर्धमान कॉलोनी, 62 फुटा रोड, आजाद कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आईटीआई-2 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र-एक, दो, हसनपुर और मनोहरपुर फीडर क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 33 केवी लाइन की गार्डिंग का कार्य किया जाएगा।
कैलाशपुर-दो विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दाबकी शहर, देवभूमि और औद्योगिक फीडरों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि मंडी समिति, जनक नगर, टीपी नगर और हुसैन बस्ती विद्युत उपकेंद्रों से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही टीपी नगर और हुसैन बस्ती से पोषित होने वाली कॉलोनियों में भी दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन अवधि में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें