फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की पाबंदियां हटने से मिली राहत, लौटेगी रौनक

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर रेस्टोरेंट में लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च से कोरोना की पाबंदियां हटाए जाने की घोषणा के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इसके तहत बसों और ट्रेनों सफर आसान रहेगा। इसके साथ ही रेस्टोरेंट व होटलों में पूरी तरह कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे और बाजारों में भी पहले की तरह पूरी तरह रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन

दरअसल, दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से नागरिकों को तमाम पाबंदियां झेलनी पड़ रही थी। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ और होटल, बरात घर, रेस्टोरेंट आदि में बढ़ी संख्या में लोगों को एकत्र नहीं हो पा रहे थे, जिस वजह से कार्यक्रम भी स्थगित हो रहे थे। पहली, दूसरी और तीसरी लहर में तो स्थिति यह बन गई थी कि लोग घरों में ही शादियों के कार्यक्रम कर लिए थे। इसके साथ ही लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की वजह से दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। अब केंद्र सरकार ने टीकाकरण कराने, मास्क लगाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बाकी पाबंदियों को हटा दिया है, यह निर्णय 31 मार्च से लागू होगा। इससे नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
बढ़ेगा होटल कारोबार
पाबंदियां हटने के बाद पर्याप्त मात्रा में होटल और बैंक्वेट हॉल मेहमानों को बुलाकर लोग कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। ऐसे में कारोबारी को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद जगी है। होटल कारोबारी चिराग सिंह का कहना है कि आशा है कि इस बार शादियों के शुभ मुहूर्त में कारोबार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव पर भी हो सकेंगे कार्यक्रम
चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। दो वर्षों से मंदिरों में पाबंदियों के बीच नवरात्र पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। मंदिर समिति सीमित संख्या में भी श्रद्धालुओं को बुलाकर हवन व कुंडीय यज्ञ आयोजित कर रही थी, लेकिन इस बार नवरात्र महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि पाबंदियां हटने से धार्मिक कार्यक्रम अच्छी तरह हो सकेंगे।
हर तरह के कारोबार पर पड़ेगा असर
पाबंदियां हटने से हर तरह के कारोबार पर असर पड़ेगा। सहारनपुर में वुडकार्विंग और होजरी का बड़ा कारोबार है। यहां पर उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा से भी व्यापारी कपड़े खरीदने आते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की डर की वजह से ग्राहकों की संख्या भी घटी थी। व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग का कहना है कि पाबंदियां हटने से हर तरह कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें