फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से मिली राहत, पर नहीं कम हुई ठिठुरन

विज्ञापन
सहारनपुर में बरसात के बाद छाये बादल के बीच से निकलती धूप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को धूप खिलने पर लोगों को दोपहर के समय कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार तीन दिन बारिश हुई। बृृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों हुई बर्फबारी का असर देखा गया, जिस कारण शीत लहर चली और सर्दी का सितम कम नहीं हुुआ। शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई, जिस कारण लोग जल्दी अपने घरों दुबक गए, जो लोग जरूरी काम से शाम के समय घरों से निकले, वह अपने आप को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। रात में भी शीत लहर चली और रात में ठंड ज्यादा रही।
कई जगहों पर हुआ जलभराव
सहारनपुर। तीन दिन हुई बारिश से आइटीसी मार्ग, ढमोला नदी के छोटे पुल, खाताखेड़ी, पुराना कलसिया रोड पर जलभराव हो गया और कीचड़ फैल गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिन जगहों पर सीवर लाइन डालने काम चल रहा है, वहां भी कीचड़ के कारण लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

खुले रहे कुछ स्कूल
सहारनपुर। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने नौ जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी महानगर में कुछ स्कूल खोले गए। ठंड में बच्चे स्कूल जाते हुए नजर आए। बच्चे पूरी तरह अपने गर्म कपड़ों से ढक कर ही बाहर निकले।

जनक नगर में प्रशासन द्वारा छूटटी के बाद भी स्कूल जाती छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें