फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 15 से 18 वर्ष की आयु वालों के पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को तीन जनवरी से टीका लगाया जाएगा। जनपद में इस आयु वर्ग के किशोरों का कोविन पोर्टल पर एक जनवरी से पंजीकरण शुरू हो गया है। टीकाकरण के लिए केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। किशोरों को केवल को-वैक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु वालों का पंजीकरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। वर्ष 2007 या उससे पहले जन्मे लोग ही पंजीकरण करा सकते हैं। किशोरों को सीएचसी गंगोह, सीएचसी फतेहपुर, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी हरोड़ा, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी सरसावा, सीएचसी चिलकाना, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता, सीएचसी बेहट, सीएचसी सुन्हेटी खड़खड़ी, पीएचसी मुजफ्फराबाद, पीएचसी हलालपुर, पीएचसी नवाबगंज, पुलिस लाइन, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में टीका लगाया जाएगा।
11,690 लोगों ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में शनिवार को जनपद के 205 बूथों पर टीकाकरण हुआ। पहली खुराक के लिए 32,100 तथा दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत थे। कुल 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 11,690 लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। 17.1 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें