फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएड में प्रवेश के लिए जैन कॉलेज में आज से जमा होंगे पंजीकरण फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमएड में प्रवेश लेने के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी, जो मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों वे प्रवेश के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा करा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें पंजीकरण के बाद एक नवंबर को मेरिट जारी होगी, जबकि प्रवेश दो और तीन नवंबर को होंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरिओम गुप्ता ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 और 31 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक महाविद्यालय के फीस कार्यालय में 100 रुपये जमा कराते हुए कर्मचारी अजय कुमार को अपना पंजीकरण फॉर्म एवं प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड जमा कराएंगे। महाविद्यालय द्वारा सभी अभ्यर्थियों की एमएड पाठ्यक्रम में आवंटित सीटों के सापेक्ष एक नवंबर की शाम पांच बजे तक मेरिट लिस्ट और उतने ही अभ्यर्थियों की पहली प्रतीक्षा सूची और दूसरी प्रतीक्षा सूची एक साथ जारी की जाएगी।
मेरिट लिस्ट के प्रवेश दो और तीन नवंबर की सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे के बीच किए जाएंगे। इसके बाद सीटें खाली रहने की स्थिति में चार नवंबर को पहली प्रतीक्षा सूची के दाखिले सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे। इसके बाद भी यदि सीट खाली रहती है तो छह नवंबर की सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक दूसरी प्रतीक्षा सूची के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन


- अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले 31 को होंगे
जेवी जैन कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-25 में अल्पसंख्यक कोटे के तहत एमएड पहले वर्ष के केवल जैन समुदाय के अभ्यर्थियों, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा दी हो उनके प्रवेश 31 अक्तूबर को होंगे। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरिओम गुप्ता ने बताया कि जैन समुदाय के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पंजीकरण फार्म एवं प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड सहित कार्यालय अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार जैन के पास 30 और 31 अक्तूबर की सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक जमा कराना होगा। 31 अक्तूबर को ही दोपहर 2:30 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके प्रवेश शिक्षा विभाग में 31 अक्तूबर को ही अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होंगे। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में एक नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें