फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निबंधक तृतीय कार्यालय अब दोपहर एक से रात्रि आठ बजे तक खुलेगा

Sat, 28 Feb 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रजिस्ट्री कराने के लिए अब लोगों को अवकाश नहीं लेना होगा। सदर तहसील में शामिल निबंधक कार्यालय छुट्टी वाले दिन रविवार को भी खुलेंगे। इसके लिए रोस्टर बनाया गया है। इसके हिसाब से सब रजिस्ट्रार कार्यालय तृतीय दोपहर एक से रात आठ बजे तक खुलेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने के चलते जमीन, मकान अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए अब कई दिन कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए रविवार को रजिस्ट्री हो सकेंगी। निबंधक कार्यालय द्वारा बनाए गए प्रस्तावित रोस्टर के अनुसार उप निबंधक सदर प्रथम एक मार्च को पड़ने वाले रविवार को भी खुलेगा। इसके बाद आठ मार्च को उप निबंधक सदर द्वितीय कार्यालय खुलेगा। यह प्रक्रिया इसी तरह चलेगी।
रविवार को खुलने वाले कार्यालय का अवकाश आने वाले शनिवार का रहेगा। यदि शनिवार को अवकाश है तो शुक्रवार को कार्यालय का अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य आमजन को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है। अभी तक की व्यवस्था के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय सोमवार से शनिवार तक खुलते थे। इससे रजिस्ट्री समेत अन्य कार्य कराने के लिए आने वाले सरकारी और निजी कर्मियों को छुट्टी लेनी पड़ती थी। रात्रि आठ बजे तक खुलने वाले सब रजिस्ट्रार कार्यालय तृतीय में शाम सात बजे तक रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुक हो सकेंगे। इसके बाद आठ बजे तक प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार रोस्टर बनाकर शासन को भेजा गया है। इसके तहत सदर तृतीय कार्यालय रोजाना दोपहर एक से रात आठ बजे तक खुलेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


- बृजेश एस चौधरी, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें