फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस की वाहनों में रिफलिंग पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी फरार, कार, छह सिलिंडर व बरामद उपकरण किए सुपुर्द
विज्ञापन

गंगोह। घरेलू गैस को अवैध रुप से वाहनों में रिफलिंग करने की सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक व पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने मौके से एक मारुति कार व छह गैस सिलिंडर सहित अन्य उपकरण बरामद किए। मारुति कार पुलिस और सिलिंडर एक गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा व कस्बा इंचार्ज एसआई जगपाल सिंह ने गंगोह जंधेडा मार्ग पर अवैध रुप से घरेलू गैस सिलिंडर को गाड़ियों में भरने वाले संस्थान पर छापा मारा। आरोपी गाड़ी व सिलिंडर मौके पर छोड़ कर भाग खड़े हुए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके से मिले छह इण्डेन गैस सिलिंडर, रिफलिंग के उपकरण व मारुति कार को कोतवाली लाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उक्त मामले की विस्तृत रिपोर्ट बना कर डीएम को प्रेषित की गई है। उनकी स्वीकृति मिलने पर गांव खानपुर गुर्जर निवासी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें