फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे

Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के अभिव्यक्ति कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता प्रतिभागी और उनके अभिभावक बेहद गदगद हुए।
विज्ञापन


अमर उजाला अभिव्यक्ति कार्यक्रम की श्रृंखला में माउंट लिटरा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी कर अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा था।

शनिवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रतियोगिता में ग्रुप ए में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या बांगा प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर आशा मार्डन स्कूल के विभोर और तीसरे स्थान पर माउंट लिटरा के पार्खी गुप्ता रहे।
विज्ञापन


ग्रुप बी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के भव्य सिंघल प्रथम, सोफिया गल्र्स की गुरलीन कौर द्वितीय और माउंट लिटरा की तनीषा तृतीय स्थान पर रही।

ग्रुप सी में गॉड फील्ड के आयुष यादव और सत्यश्री कृष्ण इंटर कॉलेज की वर्षा क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही। आशा मार्डन स्कूल की स्नेहा अग्रवाल, रेनबो स्कूल की वृंदा, रेनबो की छात्रा शुभा तृतीय स्थान पर रही।

इनके अलावा विभिन्न स्कूलों के 32 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इनमें कैफ, शिवानी, शोएब, अर्पना, प्रियांशी, कृष्णा, महक, मानसी, कृतिका, ओजस्वी, साहिल, कुंजिका, कनिका, हेमंत, फयाज, श्रुति, विधि, तनिषा, अशफिया, आंचल, तारिक, आस्था, प्रिया, शिवम, जहानवी, इशिता, कैरव, अनामिका, रिया, गीता और शुभरा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें