फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान के लिए कमर कसी

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उधर, विधायक की पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने से इस चुनाव से लोगों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। अन्य दल भी इसे विस चुनाव की रिहर्सल के रूप में ले रहे हैं। 
विज्ञापन


देवबंद नगर पालिका में माविया अली अध्यक्ष थे। पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र राणा के बाद खाली हुई देवबंद विधान सभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में माविया अली ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन्हें अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। अब राज्य चुुनाव आयोग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव करा रहा है, जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाना है।

 इस चुनाव में विधायक माविया अली की पत्नी भी चुनाव लड़ रही है। हालांकि अध्यक्ष का कार्यकाल मुश्किल से एक साल का रह गया है, मगर अन्य राजनीतिक दल भी इस उप चुुनाव को आगामी विधान सभा चुुनाव की रिहर्सल के रूप में ले रहे हैं। 
विज्ञापन


इस चुनाव से उन्हें मतदाताओं के रुझान का पता चल जाएगा कि वह विधान सभा चुनाव में किसे वोट देंगे? उधर, प्रशासन ने मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा बड़ी संख्या में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें