फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुग्गी खींचकर नशे के खिलाफ अभियान चला रहे रविंद्र

Tue, 08 Jul 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बुग्गी को खींचकर हरिद्वार से गंगाजल लाता हरियाणा का रविंद्र तोमर। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। हरियाणा के जींद जिले के गांव एचरा कलां रविंद्र तोमर नशे के खिलाफ अनूठी मुहिम चला रहे हैं। वह सफीदों हरियाणा से बुग्गी लेकर उसे बिना भैंसे के खुद खींचते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। वह इस गंगाजल को शिवरात्रि के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
विज्ञापन


रविंद्र तोमर ने बताया कि पिछले कई महीनों से हरियाणा में नशा मुक्ति के लिए वह युवाओं को जागरूक करने के लिए बुग्गी लेकर यात्रा कर रहे हैं। युवाओं को बढ़ते नशे से दूर रहने तथा दूध, दही, देशी घी खाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुग्गी खुद खींचने का उनका उद्देश्य यह है कि ताकि युवकों को यह संदेश दिया जा सके कि दूध, घी और दही आदि खाने से बुग्गी तक को भी खींचा जा सकता है। अब हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें