सहारनपुर में रविदास जयंती के पर्व के दृष्टिगत भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी हो जाएगा।
प्लान के अनुसार राकेश केमिकल एवं ट्रांसपोर्ट नगर से शहर की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। थाना नागल, रामपुर, सरसावा, बेहट, गागलहेड़ी, नकुड़ एवं कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए हैं कि डायवर्जन की अवधि में कोई भी भारी वाहन सहारनपुर शहर की ओर नहीं आने दिया जाए।
अंबाला से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजहांपुर चेकपोस्ट से चिलकाना से गंदेवड़ से कलसिया से छुटमलपुर से होकर देहरादून की ओर जाएंगे।
देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे छुटमलपुर से कलसिया से गंदेवड़ से चिलकाना से शाहजहांपुर से यमुना ब्रिज होते हुए अंबाला की ओर जाएंगे।
दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें देहरादून, हरिद्वार की ओर से जाना है वे नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर, चिलकाना, गन्देवड़, कलसिया से छुटमलपुर होकर जाएंगे।
अंबाला से शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह से नानौता से होकर जाएंगे। नागल से सहारनपुर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आ सकते हैं।