फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किसान हुए सम्मानित

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
किसान को सम्मानित करते मिल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में  त्रिवेणी शुगर मिल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मिल को साफ सुथरा गन्ने की आपूर्ति करने वाले नौ किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को आरंभ किया गया है। सम्मानित कृषकों में सोमपाल, कर्मपाल, सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, विनय कुमार, मौ. यूसुफ, ब्रजपाल सिंह, नईम और अश्वनी कुमार शामिल रहे। 

 मिश्र ने कृषकों से कहा कि यदि सभी किसान इसी तरह साफ सुथरे व जड़ रहित गन्ने की चीनी मिल को आपूर्ति करते रहे तो किसान व मिल दोनों को ही लाभ पहुंचेगा। इससे ज्यादा उत्पादन बढ़ेगा वहीं चीनी मिल को समय से गन्ना भुगतान करने में कोई समस्या भी नहीं आएगी। 
विज्ञापन


 डीजीएम प्रशासन जयपाल सिंह व गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी ने कृषकों से रिजेक्ट प्रजाति के स्थान पर प्रमाणित व स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने के लिए कृषकों को प्रेरित किया। 

इस मौके पर आईएस, कालरा, आरके मित्तल, आरके शुक्ला, राजीव त्यागी, आरके तायल, चंदन सिंह, भोपाल सिंह, विपिन त्यागी, बीएस तोमर, जगजीत सिंह, सुभाष वर्मा, एके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें